arrow_back
News Viewer

June 24, 2024

अजमेर न्यूज़: तरू अजमेर से होगी पौधारोपण की मोनिटरिंग जिला प्रशासन का है नवाचार ,जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने तरू अजमेर पोर्टल का किया शुभारम्भ

अजमेर न्यूज़: अजमेर, 24 जून। जिला प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान विकसित विभिन्न पौधारोपण स्थलों की मोनिटरिंग के लिए तरू अजमेर पोर्टल का नवाचार किया गया है। इसका शुभारम्भ सोमवार को जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने किया।                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक खन्ना ने बताया कि अजमेर की हरितिमा मंें वृद्धि के लिए जनभागीदारी के साथ जिला प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान बडे़ स्तर पर लगभग 10 लाख पौधों का पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान विकसित पौधारोपण स्थलों की  जीयोटेगिंग के साथ मोनिटरिंग करने के लिए नवाचार किया गया है। प्रशासन ने तरू अजमेर पोर्टल तैयार किया है। इसका शुभारम्भ जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित द्वारा किया गया है। तरू पेड़ का पर्यायवाची शब्द है। तरू (ट्री एक्राॅस रूरल एण्ड अर्बन) अजमेर जिले की समस्त प्लांटेसन साईट की मोनिटरिंग करेगा।                  उन्होंने बताया कि तरु (ट्री एक्रस रुरल एंड अर्बन) अजमेर पोर्टल का उद्घाटन सोमवार जिला कलेक्टर डाॅ. भारती दीक्षित द्वारा किया गया। जिले में पौधारोपण की प्रक्रिया को माॅनिटर करने के लिए जिला प्रशासन अजमेर द्वारा यह नवाचार शुरू किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण कर अजमेर जिले के हरित आवरण को बढ़ाना है। अजमेर जिले के सभी अधिकारियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अन्य सभी से जल और वृक्ष की महत्ता को जानना चाहिए। जल संरक्षण करते हुए पौधों को पालने का संकल्प लें, ताकि वे बड़े वृक्षों में बदल जाए। 

Read Full at Source Site